{"_id":"41d04c8ef5558c7ac595a58bbd4a268f","slug":"low-yield-from-the-shock-of-seeing-the-farmer-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम उपज देख किसान ने छोड़ दिया प्राण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम उपज देख किसान ने छोड़ दिया प्राण
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
Updated Tue, 05 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित फसल देख जनपद में एक और किसान ने खेत में दम तोड़ दिया। सूचना पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया है।
विज्ञापन
भाग्यनगर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पीपरपुर के भूमिहीन किसान रामचंद्र जाटव (52) को ग्राम पंचायत ने 40 डिस्मिल का कृषि पट्टा आवंटित किया था।
तीन बेटियां और दो बेटों का परिवार चलाने के लिए रामचंद्र इसी पट्टे की कृषि भूमि के साथ ही गांव के दूसरे लोगों के खेत बटाई पर लेकर गुजर - बसर करता था।
विज्ञापन
मंगलवार को वह अपने खेतों पर अपने गेहूं फसल की थ्रेसिंग करा रहा था। थ्रेसिंग के दौरान कम उत्पादन देख अचानक किसान की हालत बिगड़ी तो और वह वहां बैठे-बैठे ही खेतों में लुढ़क गया।
विज्ञापन
खेत पर मौजूद परिजन व अन्य किसान कुछ समझते और उसे उठाते उसे पहले ही रामचंद्र ने दम तोड़ दिया। किसान की रामचंद्र की मौत की सूचना पाकर एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार सदर शमशेर सिंह, राजस्व कर्मियों की टीम के साथ गांव पीपरपुर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
ग्राम पीपरपुर में सदमे से मरे किसान रामचंद्र तीन बेटियों में एक बेटी का पहले ही विवाह कर चुका था। गेहूं फसल के बाद रामचंद्र अपनी दूसरी बेटी की शादी करने की सोच रहा था। फसल का कम उत्पादन और बेटी की शादी की चिंता रामचंद्र को चिता की ओर ले गई।
एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा मृतक किसान बीमार था। मौत किस कारण से हुई यह पोस्टमार्टम से ज्ञात होगा। हालांकि मृतक किसान के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। मृतक किसान के परिजनों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।