फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   loot with atsu chairman

अटसू चेयरमैन के साथ मारपीट, लूट का मुकदमा

Mon, 30 Aug 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
loot with atsu chairman
अजीतमल (औरैया)। अटसू चेयरमैन को रास्ते में घेरकर कुछ लोगों ने मारपीट की और सोने की चेन लूटकर भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली अजीतमल पहुंचीं अटसू नगर पंचायत की चेयरमैन रूपा देवी ने बताया कि रविवार देर शाम वह नातियों को बुलाने सब्जी मंडी बाजार जा रहीं थीं। रास्ते में दबंगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर सोने की जंजीर व अंगूठियां छीनकर भाग गए। उन्हें पता चला कि मारपीट करने वाले लोग स्थानीय हैं।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कुंदन कुशवाहा, गुड्डू सिंह तथा कजरी कुशवाहा निवासी नवीन नगर अटसू के खिलाफ लूटपाट और मारपीट की तहरीर दी। थाना प्रभारी रामसहाय सिंह ने बताया कि चेयरमैन की तहरीर पर नामजद लोगों के खिलाफ लूट, मारपीट के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed