फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lok Sabha elections, the BJP the BJP Member voter.

लोकसभा चुनाव में भाजपा के वोटर को भाजपा का सदस्य बनाएं

Wed, 01 Jul 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया। Updated Wed, 01 Jul 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections, the BJP the BJP Member voter.

भारतीय जनता पार्टी की महाजनसंपर्क अभियान की दिबियापुर के सरस्वती विद्या रिसोर्ट में हुई समीक्षा बैठक में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गी ने मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने को कहा। मंगलवार को समीक्षा बैठक में जिले भर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता खासी संख्या में जुटे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि अभी से प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए गांव गांव निकलें। वहां जाकर पार्टी एवं केंद्र सरकार की नीतियां बताकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएं। जिससे उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बन सके।
विज्ञापन


यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है कि पांच सदस्यों से जन्म लेने वाली पार्टी के आज विश्व में 12 करोड़ सदस्य हैं। यह आंकड़ा भाजपा को विश्व में सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा दिलाती है। जो वोट हमें लोकसभा चुनाव में मिला है उन वोटरों तक पहुंचना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि उन वोटरों को भाजपा का सदस्य बनाकर पार्टी की मजबूत कड़ी बनाया जा सके। उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि इस सरकार में अपराध का इतना अधिक विकास हुआ है जो अपने आप में एक रिकार्ड है। प्रदेश के किसान आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के पतन के दिन निकट हैं।


प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में पहले स्थान पर है। लोगों को एक भी योजना का लाभ नहीं मिल  रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed