{"_id":"5ee7acac8ebc3e432f25a1ee","slug":"lock-down-auraiya-news-knp5657268184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना शेड्यूल दुकानें खोलने पर तीन व्यापारियें को पहुंचाया कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना शेड्यूल दुकानें खोलने पर तीन व्यापारियें को पहुंचाया कोतवाली
विज्ञापन
औरैया। अनलॉक-1 की गाइड लाइन का उल्लंघन कर दुकानें खोलने वालों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने दिबियापुर रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना शेड्यूल खुली जूता-चप्पल व रेडीमेड की दुकानों पर पहुंची पुलिस ने दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद तीन दुकानदारों को कोतवाली पहुंचा दिया। बाद में चेतावनी देकर उन्हें छोड़ा गया। उधर, बाजार में पुलिस की चेकिंग होते देख लोगों की भीड़ लग गई।
दिबियापुर रोड पर शहीद पार्क के पास जूता-चप्पल व रेडीमेड की दुकानों के बिना शेड्यूल खुलने की जानकारी मिलने पर कोतवाली के एसआई बलवीर सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का पालन न होते देख पुलिस ने दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाई।
दो जूता-चप्पल व एक रेडीमेड दुकान के दुकानदार को कोतवाली ले गए। बाद में तीनों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। एसआई बलवीर सिंह के मुताबिक चेकिंग के दौरान दिबियापुर रोड पर बिना शेड्यूल के दुकानें खुलीं पाई गई थी। दुकानों में भीड़ मौजूद थी। तीन दुकानदारों को कोतवाली ले जाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया।