{"_id":"9caadf76638f44bd805dee37d0f6a245","slug":"loans-to-small-and-medium-enterprises-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे व मध्यम उद्योगों को मिले ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे व मध्यम उद्योगों को मिले ऋण
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में प्रदेश एवं केंद्र सरकार से संबंधित विभिन्न मांगों को प्रभावी तरीके से उठाया गया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मनोज पोरवाल ने बताया कि बैठक में केंद्र सरकार से राष्ट्रीय व्यापारी आयोग गठन करने की मांग रखी। व्यापारी क्रेडिट कार्ड लागू करके व्यवसायिक बीमा, दुर्घटना बीमा व स्वास्थ्य बीमा में सम्मिलित किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
व्यापार एवं उद्योग संवर्धन के लिए व्यापारी एक्ट बनाए जाने, छोटे, मध्यम एवं मझोले स्तर का उद्योग व व्यापार संचालित करने वालों को सस्ते ब्याज दर पर 50 लाख रुपये तक का ऋण सरकारी बैंकों से मुहैया कराया जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
बैठक में प्रदेश सरकार से व्यापार एवं उद्योग की प्रगति में बाधक इंस्पेक्टर राज समाप्त करने, व्यापारियों को 60 वर्ष के उपरांत व्यापारी वृद्धावस्था पेंशन दिए जाने, वाणिज्य कर विभाग में पंजीकृत व्यापारियों की बीमा राशि पांच लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने की मांग की गई।
बैठक में जिले की टीम को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेशीय महामंत्री कृष्ण कुमार पोरवाल, आरैया नगर एसोसिएशन युवा प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अमन गुप्ता, महामंत्री मोहित पोरवाल, कोषाध्यक्ष कृष्णकांत पोरवाल, उमेश विश्नोई, कपिल गुप्ता, अभिषेक गोयल, सत्यम गहोई आदि मौजूद रहे।