फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lineman electrocuted while repairing fault, dies during treatment, commotion ensues

Auraiya News: फॉल्ट ठीक करते समय लाइनमैन को लगा करंट, उपचार के दौरान मौत, हंगामा

Sun, 21 Sep 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 21 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Lineman electrocuted while repairing fault, dies during treatment, commotion ensues
फोटो-21एयूआरपी07- मृतक लाइनमैन अरविंद पाल की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
फफूंद। बिजली पोल से करंट की चपेट में झुलसे लाइनमैन की उपचार के दौरान कानपुर में मौत हो गई। गलती से दूसरे पोल पर चढ़ने में करंट की चपेट में लाइनमैन आया था। गुस्साए परिजन शव लेकर उपकेंद्र पहुंचे। विद्युत सप्लाई बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। आसपास थानों की फोर्स सीओ, सदर विधायक मौके पर पहुंचे। परिजन को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इससे वह शांत हो गए। इसके बाद सप्लाई बहाल हो सकी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी 40 वर्षीय अरविंद पाल लाइमैन थे। शनिवार को असेनी केशमपुर 33 केवीए विद्युत लाइन पर क्षतिग्रस्त इंसुलेटर, जर्जर जंपर बदले जा रहे थे। अवर अभियंता तौफीक आलम व लाइनमैन कार्य में जुटे थे, तभी अरविंद गलती से अटसू जाने वाली विद्युत लाइन के खंभे पर चढ़ गया। वहां करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया। जेई व अन्य कर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे। दिबियापुर सीएचसी ले गए। वहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार तड़के दो बजे उपचार के दौरान लाइनमैन की मौत हो गई। सुबह परिजन केशमपुर उपकेंद्र शव लेकर पहुंचे। सबसे पहले विद्युत सप्लाई बंद कर दी। बाद में मुआवजा, नौकरी की मांग को लेकर परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। थाना पुलिस मौके पर पहुंची, परिजन को समझाने का प्रयास किया। पर वह मांग पर अड़े रहे। बाद में सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, कोतवाल राजकुमार सिंह व सदर विधायक गुड़िया कठेरिया मौके पर पहुंची। अधिकारी व विधायक ने बीमा, विभाग से मुआवजा व एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दिलाने का लिखित आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर परिजन शांत हो गए। करीब चार घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। पत्नी लाली, बेटा अनुराग (10), दो बेटी कामनी (13) व जीया (8) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विभाग के अधिकारी व विधायक ने उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

फोटो-21एयूआरपी07- मृतक लाइनमैन अरविंद पाल की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

फोटो-21एयूआरपी07- मृतक लाइनमैन अरविंद पाल की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

फोटो-21एयूआरपी07- मृतक लाइनमैन अरविंद पाल की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

फोटो-21एयूआरपी07- मृतक लाइनमैन अरविंद पाल की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed