{"_id":"5ee7abe98ebc3e42bc5b2d77","slug":"lightning-continues-to-cause-panic-people-suffering-from-humidity-auraiya-news-knp5657264118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की आंख मिचौली जारी, उमस से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की आंख मिचौली जारी, उमस से लोग बेहाल
विज्ञापन
शहर में कई दिनों से चल रही बिजली की आंख-मिचौली से लोग परेशान हैं। दिन में कई बार ट्रिपिंग हो रही है।
इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उधर, दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद भी उमस कम नहीं हो रही है।
शासन से जिले को 24 घंटे बिजली देने के आदेश हैं। इसके बावजूद दिन मेें कई बार बिजली आती और जाती है।
बावजूद इसके बिजली अधिकारी जिला मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दो दिन से झेलनी पड़ रही है।
उमस से दिनभर लोग पसीना पोंछते रहते हैं। अब तो घमौरियां भी होने लगी हैं। एसडीओ सदर देवी सिंह ने बताया कि कुछ मोहल्लों में पुराने जर्जर तार बदलने के कारण बिजली बंद रखनी पड़ी है। वैसे सब कुछ सामान्य है।