{"_id":"68b8786c9de42623800bdd6f","slug":"light-vehicles-ran-on-yamuna-bridge-got-relief-auraiya-news-c-211-1-aur1006-130991-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: यमुना पुल पर दौड़े हल्के वाहन, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: यमुना पुल पर दौड़े हल्के वाहन, मिली राहत
Wed, 03 Sep 2025 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो 03 एयूआरपी 18 पुल पर निकलते वाहन व राहगीर।
फोटो 03 एयूआरपी 18 पुल पर निकलते वाहन व राहगीर। संवाद
फोटो 03 एयूआरपी 19 पुल पर निकलते वाहन व राहगीर। संवाद
फोटो 03 एयूआरपी 20 पुल पर निकलते वाहन व राहगीर। संवाद
- भार जांच पूरी होने के बाद गाजियाबाद भेजी गई रिपोर्टऔरैया। भार परीक्षण के बाद यमुना नदी पुल पर हल्के वाहनों की आवाजाही का रास्ता खोल दिया गया। बुधवार को पूरे दिन पुल पर न सिर्फ पैदल यात्री निकले, बल्कि हलके वाहनों ने भी खूब दौड़ लगाई। इससे जालौन व औरैया आने जाने वाले लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। उधर भार की जांच पूरी होने के बाद विभाग ने आंकड़ों की रिपोर्ट गाजियाबाद लैब भेजी गई है। लैब की रिपोर्ट आने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही का फैसला लिया जाएगा।
यमुना नदी पुल पर एक माह पहले शुरू हुए मरम्मत कार्य में आठ खराब बेयिरिंगों को बदला गया। इस बीच हल्के वाहनों से लेकर पैदल आवाजाही सुरक्षा के लिहाज से बंद रही थी। पुल की मजबूती के लिए पिलरों पर नमी रोधक लेयर भी चढ़ाई गई थी। भार परीक्षण के लिए तीन सितंबर तक पुल पर आवागमन बंद किया गया था। भार की जांच पूरी होने के बाद रेस्ट जांच के दौरान ही पैदल राहगीरों के लिए रास्ता एक दिन पहले खोल दिया गया था जबकि बुधवार को हल्के वाहनों को भी छूट दे दी गई।
पूरे दिन पुल पर हल्के वाहन फर्राटा भरते नजर आए। यही नहीं पैदल राहगीर भी निकलते रहे। उधर, भार की जांच पूरी होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने जांच के आंकड़ों को गाजियाबाद लैब भेजा है। जहां पर उसका आकलन किया जाएगा। जांच रिपोर्ट ओके होने के बाद पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही का फैसला लिया जाएगा। अवर अभियंता रिहान खान ने बताया कि पुल पर भार परीक्षण कर लिया गया है। सामने आए आकड़ों को जांच के लिए गाजियाबाद लैब भेजा गया है। लैब रिपोर्ट सही आने पर पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
पुल के निचले हिस्से होगी पेंटिंग
यमुना नदी पुल की मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अब निचले हिस्से में पेंटिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए श्रमिक जुटाए गए हैं। यह कार्य जब तक पूरा नहीं हो जाएगा, तब तक इस पुल पर भारी वाहनों को दौड़ने की अनुमति नहीं मिलेगी। उधर, यमुना का जलस्तर में कमी आने के बाद पुल की एप्रोच रोड किनारे बोल्डर डालने का काम किया जाएगा।