फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lekhpal suspended for showing living woman as dead and submitting inheritance

Auraiya News: जिंदा महिला को मृत दर्शा वरासत चढ़ाने वाला लेखपाल निलंबित

Wed, 21 May 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 21 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for showing living woman as dead and submitting inheritance
आलोक पाल, निलंबित लेखपाल। - फोटो : आलोक पाल, निलंबित लेखपाल।
औरैया। मां को कागजों में मृत दर्शाकर वरासत चढ़वाते हुए बेटे के जमीन बेचने के मामले में शामिल लेखपाल आलोक पाल को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं तहसील की ओर से सदर कोतवाली में इस फर्जीवाड़े में संलिप्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। सदर तहसील की ग्राम पंचायत शेरपुर सरैया के मजरा बम्हौरी निवासी प्रेमा देवी (85) के पति रामनारायन की 25 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी जमीन प्रेमा देवी व उनके पुत्र शिशुपाल व शिवपाल के नाम आ गई थी।
प्रेमा देवी ने आरोप लगाया कि बीते अप्रैल माह में बेटे शिवपाल ने उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराया। शिवपाल ने रिश्ते में उसके भतीजे क्षेत्रीय लेखपाल आलोक पाल के जरिए मृतक प्रमाण पत्र दिखाते हुए जमीन की वरासत अपने और भाई के नाम करवा दी।
विज्ञापन

छह मई को शिवपाल ने अपने हिस्से में आई 34 डिसमिल जमीन बेच भी दी थी। इस मामले को अमर उजाला ने 19 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस फर्जीवाड़े का संज्ञान लेते हुए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जांच बैठाई थी। एसडीएम सदर राकेश कुमार सिंह को जांच करते हुए रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को लेखपाल आलोक पाल को निलंबित कर दिया गया। वहीं सदर कोतवाली में इस फर्जीवाड़े से जुड़े लोगों के खिलाफ तहरीर दिलाई गई है। सदर कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि महिला की वरासत चढ़ाने के मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
लेखपाल आलोक पाल को निलंबित कर दिया गया है। वहीं इस मामले में सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है।-रणवीर सिंह, सदर तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed