फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lekhpal suspended for not giving information about natural calamity

Auraiya News: दैवीय आपदा की सूचना न देने में लेखपाल निलंबित

Wed, 03 Sep 2025 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 03 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for not giving information about natural calamity
बिधूना। तहसील बिधूना के एक लेखपाल को दैवीय आपदा की सूचना न देना महंगा पड़ा। मामले की जांच रिपोर्ट पर एसडीएम गरिमा सौनकिया ने रामपुर खास क्षेत्र के लेखपाल अनमोल सिंह को निलंबित किया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार बिधूना रूचि मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार, नगला विजई के निवासी ओम प्रकाश का मकान करीब 8-9 महीने पहले गिर गया था लेकिन लेखपाल अनमोल सिंह ने इस दैवीय आपदा की नहीं दी। इस लापरवाही पर उन्हें 18 अगस्त 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी की थी लेकिन उन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार रूचि मिश्रा की जांच रिपोर्ट पर उपजिलाधिकारी बिधूना गरिमा सौनकिया ने लेखपाल पर निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में लेखपाल को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, बिधूना से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच नायब तहसीलदार अछल्दा को सौंपी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed