{"_id":"64ea3c8a6e6657aef50c8875","slug":"lawyers-strike-will-continue-till-the-trial-is-over-auraiya-news-c-211-1-aur1002-2277-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मुकदमा समाप्त न होने तक जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मुकदमा समाप्त न होने तक जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। साथी अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमें को लेकर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए हड़ताल रखी। इस बीच आम सभा की बैठक में अध्यक्ष व महामंत्री की उपस्थिति में अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमों को खत्म न किए जाने तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा की गई। इस संबंध में सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल के जिलाधिकारी से मिलकर वार्ता की भी सहमति बनी है।
अधिवक्ता मंजुल मिश्रा समेत 26 अधिवक्ताओं पर सदर कोतवाली में दर्ज किए गए मुकदमें को लेकर कचहरी के अधिवक्ताओं का आक्रोश थम नहीं रहा है। शुक्रवार से अधिवक्ताओं की शुरू हुई हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। शनिवार को अधिवक्ता सभागार में हुई आम सभा की बैठक में डीबीए अध्यक्ष सुनील दुबे व महामंत्री अरूण कुमार त्रिवेदी ने कहा कि पुलिस बेवजह अधिवक्ताओं को निशाना बना रही है।
अधिवक्ता के खिलाफ कोई भी तहरीर पहुंचने पर बिना जांच किए ही पुलिस मुकदमे दर्ज कर रही है। इससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि पुलिस अधिवक्ताओं पर दबाव बनाना चाह रही है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता कानून के दायरे में रहकर काम करता है। फिर भी उसको बेवजह किसी न किसी मामले में संलिप्त करके शोषण करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि जब तक अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमों को खत्म नहीं किया जाएगा, तब तक अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी। अध्यक्ष व महामंत्री ने कहा कि इस प्रकरण को लेकर सोमवार को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर वार्ता करेगा। साथ ही वार्ता सफल न होने की स्थिति में आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
इस दौरान बैठक में कोषाध्यक्ष सोनू चतुर्वेदी, संयुक्त मंत्री अनुराग त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह भदौरिया, पूर्व अध्यक्ष अशोक अवस्थी, शिवम शर्मा, कंचन सिंह, मंजुल मिश्रा, दिनेश सिंह चौहान, सौरभ पांडेय, अजय पाल, पप्पल चौबे, हेमेंद्र पांडे, देवालय चौधरी, पवन पोरवाल, मोहम्मद अकरम, विमल सिंह सेंगर, अंकुर अवस्थी, रवि तिवारी समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।