फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lawyers strike start from today

तहसीलदार के खिलाफ कलमबंद हड़ताल करेंगे अधिवक्ता

Sun, 21 Feb 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
lawyers strike start from today
बिधूना (औरैया)। तहसील बार के अधिवक्ताओं व तहसीलदार के बीच चल रहा विवाद गरमा रहा है। रविवार को तहसील के अधिवक्ताओं ने सभागार में बैठक कर सोमवार से शुक्रवार तक कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया। वकीलों का कहना है कि पटलों पर काम के नाम पर वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसियेशन बिधूना के अधिवक्ताओं व तहसीलदार बिधूना के बीच कई मामलों को लेकर करीब चार माह से विवाद चल रहा है। शानिवार को तहसील के सभी अधिवक्ताओं ने तहसील सभागार में बैठक की। तहसील बार के अध्यक्ष मुरारीलाल यादव ने सोमवार से शुक्रवार तक लगातार कलमबंद हड़ताल की घोषण की और कहा कि अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पूर्व अध्यक्ष आनंद मोहन शर्मा, यादवेंद्र शरण त्रिवेदी, शिवराम सिंह, राजेंद्रपाल, सहोदर यादव, रविंद्र कुमार पांडेय, विनोद कुमार सिंह सेंगर, विनीत श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह चौहान, अमरेश सिंह, संतोष तिवारी, मनोज तिवारी, राजीव तिवारी, राजेश कुमार शुक्ला, विनोद कुमार यादव, अमर सिंह सेंगर, अतुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed