{"_id":"6a0a0f52e99706c0a6074b79","slug":"laborers-body-found-in-field-identified-through-mobile-auraiya-news-c-211-1-aur1009-145054-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खेत में मिला मजदूर का शव, मोबाइल से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खेत में मिला मजदूर का शव, मोबाइल से हुई पहचान
Mon, 18 May 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 18 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो-29- तारा सिंह की फाइल फोटो।
सहार (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव सौथरा अड्डा से पुरवा जैन जाने वाले मार्ग पर एक मजदूर का शव पड़ा मिला। पुलिस ने उसकी पहचान जेब में मिले मोबाइल फोन से की। इसके बाद परिजन को मामले की जानकारी दी गई। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
गांव सौथारा निवासी तारा सिंह (53) मजदूरी करता था। ग्रामीणों के अनुसार तारा सिंह के दो बेटे हैं। उनकी पत्नी तारावती काफी समय से अपने मायके कन्नौज में रह रही हैं। तारा घर में अकेला रहता था। सुनसान खेत के पास उनका शव मिलने से आसपास के गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने घटनास्थल पर छानबीन की। इस दौरान उसकी जेब से मोबाइल बरामद हुआ। जानकारी के बाद परिजन कन्नौज से औरैया के लिए रवाना हो गए।
शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। चेहरे के अलावा हाथ-पैर की अंगुलियां कटी मिली हैं। माना जा रहा है कि किसी जानवर ने नोचा है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजन को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।