{"_id":"638e3df3f28a4b31012abc38","slug":"laborer-committed-suicide-by-hanging-auraiya-news-knp7319582140","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Suicide: मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Suicide: मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 06 Dec 2022 05:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
औरैया जिले के बिरूहूनी में किन्नों के बाग में मैनपुरी से आए एक मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के शव का पोस्टमार्टम न कराने की मांग पर पुलिस ने शव उनके सुपुर्द कर दिया। मैनपुरी, करहल के सैयदपुर मेंहदी निवासी मोहर सिंह (26) पुत्र लालाराम अपने गांव के उमेश कुमार, अजय व श्यामसुंदर के साथ 30 नवंबर को अजीतमल के बिरूहूनी निवासी आलोक पांडेय के किन्नों के बाग में काम करने आए थे।
विज्ञापन
बाग के पास ट्यूबवेेल में ही सभी रहते थे। सोमवार सुबह मोहर सिंह काम करने नहीं गया। दोपहर बाद जब साथी ट्यूबवेल पर पहुंचे तो उसका शव पंखे पर रस्सी के सहारे लटकता मिला। दरवाजा भी अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। सीओ अजीतमल सुरेंद्र नाथ कोतवाली प्रभारी रजनीश कटियार ने छानबीन की।
विज्ञापन
जानकारी पर पहुंची मृतक की मां रेशमा देवी व भाई राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की रूरा मैनपुरी निवासी पूजा के साथ छह साल पहले शादी हुई थी। दो साल पहले पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। इसे लेकर मोहर मानसिक रूप से परेशान रहता था।
विज्ञापन