फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kovid response ward will be built in 22 hospitals

जिले के 22 अस्पतालों में बनेंगे कोविड रिस्पांस वार्ड

Sun, 06 Feb 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kovid response ward will be built in 22 hospitals
औरैया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। आपातकालीन कोविड रिस्पांस पैकेज (ईसीआरपी) के तहत 22 अस्पतालों में अलग से वार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए साढ़े चार करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से प्रस्ताव पर स्वीकृति मिल गई है। अब बजट मंजूर होते ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पतालों को अत्याधुनिक चिकित्सकीय संसाधनों से लैस करने के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से निपटने के लिए ईसीआरपी के विशेष पैकेज के तहत संक्रमितों के इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

शासन स्तर से जिला अस्पताल, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज व चिकित्सकीय संसाधनों की स्थिति की रिपोर्ट मांगी थी। सीएमओ स्तर से रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसमें 100 शैया जिला अस्पताल को मिला कर 21 स्वास्थ्य केंद्रों (आठ सीएचसी, 13 पीएचसी) में कोविड इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके लिए प्राथमिक स्तर पर साढ़े चार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आंकी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से हरी झंडी मिलने के बाद विभाग ने कार्ययोजना को मूर्तरूप देने भी शुरू कर दिया है। जिन अस्पताल भवनों में जगह की कमी है वहां परिसर में ही अलग से जमीन चिह्नित की जा रही है। स्थान फाइनल होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। जिससे कोविड संक्रमित मरीज को शहर से लेकर गांव स्तर पर बेहतर इलाज मुहैया हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed