फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   kissan saman nidhi per break

19 हजार किसानों की सम्मान निधि में ब्रेक लगने की आशंका

Tue, 26 Nov 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
kissan saman nidhi per break
औरैया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में जिले में एक लाख चार हजार 880 से अधिक किसानों को तीन किस्तें मिल चुकी हैं। 50796 किसानों का नाम बैंक खाता से मिलान नहीं कर रहा है। जिसमें अभी तक महज 31425 किसानों ने सुधार कराया है। जिसमें 19 हजार किसानों ने अभी तक संशोधन नहीं कराए हैं। अगले माह आने वाली सम्मान निधि की चौथी किस्त में ब्रेक लगने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में एक लाख 95 हजार 592 किसान पंजीकृत हो चुके हैं। इसमें एक लाख 45 हजार 789 किसानों को सम्मान निधि मिल चुकी है। तीन किस्त प्राप्त कर चुके एक लाख चार हजार 880 किसानों में से 50 हजार 796 के खातों व आधार कार्ड में नाम में गड़बड़ी पकड़ी गई। दिसंबर में चौथी किस्त जारी होनी है। इससे पूर्व नाम में मिलान में संशोधन प्रक्रिया चल रही है। जिसमें 31 हजार 425 किसानों के नाम सही किए जा चुके हैं। 30 नवंबर तक नाम संशोधन कर केंद्र सरकार की वेबसाइट पर डाटा अपलोड करना है। 19 हजार किसानों का नाम संशोधन न हो पाने से उनकी चौथी किस्त आने में रोड़ा लगने की संभावना है।
विज्ञापन

यहां कराएं संशोधन
औरैया। उप निदेशक कृषि विजय कुमार ने बताया कि डाटा संशोधन का कार्य लगातार चल रहा है। उनके कार्यालय के अलावा सभी ब्लॉक कार्यालय, लोकवाणी केंद्रों पर भी किसान अपना नाम संशोधित करा सकते हैं। कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों को नाम संशोधन में सहयोग के लिए लगाया गया है। 31 हजार 424 नाम संशोधित हो चुके हैं। जबकि 19 हजार शेष हैं। जिन किसानों का 30 नवंबर तक बैंक खाता व आधार कार्ड में नाम संशोधन नहीं होगा, उनकी चौथी किस्त रुक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed