फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kidnapped in a rage to end the relationship

पारिवारिक संबंध खत्म होने पर मौसी मान रही थी खुन्नस

Thu, 06 Jan 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped in a rage to end the relationship
फफूंद। संबंध करने की खुन्नस में 14 माह के बच्चे का अपहरण किया गया था। अपहर्ताओं के आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने से बच्चे के पिता ने उनसे दूरी बना रखी थी। हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। दो आरोपी अभी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

फफूंद के मोहल्ला बाबा का पुरवा निवासी मोहन के पुत्र शिव (14 माह) का सोमवार को घर के बाहर से अपहरण कर लिया गया था। मोहन ने मौसी बेबी और मौसेरे भाई शिवम व अभिषेक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बेबी को गिरफ्तार बच्चे को बरामद कर लिया था। फरार शिवम और अभिषेक की तलाश में पुलिस इटावा व आसपास के ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मोहन ने पुलिस को बताया कि मौसी के दोनों बेटे आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते थे। इससे दो वर्ष पहले ही उनसे रिश्ता खत्म कर लिया था। परिवार के किसी भी सदस्य का मौसी से संबंध नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहन के अनुसार उसके परिवार की खुशहाली मौसी को अखरती थी। मौसी संबंध खत्म करने की खुन्नस मानती थी। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed