फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Khatara roadways buses traveled expensive

खटारा रोडवेज बसों में सफर हुआ महंगा

Thu, 05 Oct 2017 10:45 PM IST
औरैया
औरैया Updated Thu, 05 Oct 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Khatara roadways buses traveled expensive
कई बसों की सीटों की हालत कुछ इस तरह से हो गई - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 

 रोडवेज बसों का सफर गुरुवार से महंगा हो गया है। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने बुधवार की रात 12 बजे से किराये में बढ़ोतरी कर दी है। साधारण बसों के किराये में नौ पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह पहले 86 पैसे प्रति किमी था, जो अब 95 पैसा प्रति किमी हो गया है। वहीं एक्सप्रेस बसों का किराया 1.08 रुपये से बढ़ाकर 1.19 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। मगर किराया अधिक देकर भी खटारा बसों में सफर करने को मजबूर होंगे।
अब औरैया से दिल्ली का किराया 472 रुपये देना होगा। आगरा के लिए 19 रुपये, कानपुर के लिए नौ रुपये और लखनऊ के लिए 27 रुपये अतिरिक्त यात्रियों को देना होगा। इधर, डिपो में बसों का किराया तो बढ़ गया, लेकिन सुविधाओं के नाम पर यात्रियों को कुछ भी नहीं मिला। बिना बारिश के भी डिपो में हर वक्त पानी भरा रहता है, इसके साथ ही दस लाख किमी से ऊपर चल चुकी बसाें से यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है। वहीं, बसों के जर्जर पार्ट हाईवे में चलते समय खड़खड़ किया करते हैं। अधिकतर बसों में इंडीकेटर तक नहीं हैं। किराया बढ़ने की सूचना मिलने पर रोडवेज प्रशासन ने इलेक्ट्रानिक  टिकट मशीन (ईटीएम) में नया किराया फीड करना शुरू कर दिया था, ताकि सुबह बसों के संचालन में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

सहायक संचालक ने बताया कि उनके पास रात नौ बजे शासन स्तर से मेल आया, जिसमें उनको किराया बढ़ने की जानकारी मिली।

फरवरी 2016 में बढ़ा था किराया
एआरएम हरिश्चंद्र दुबे ने बताया कि पिछली बार फरवरी 2016 में किराया बढ़ाया गया था। इससे पहले प्रति किलोमीटर किराया 82 पैसे था, जिसमें चार पैसे बढ़ने के बाद 86 पैसे हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधारण बसों का होगा किराया
कहां से कहां तक        पुरानी किराया     नया किराया
औरैया से दिल्ली                436        472
औरैया से आगरा                212        231
औरैया से कानपुर                102        111
औरैया से रसूलाबाद             41         45
औरैया से इटावा                    70         77
औरैया से लखनऊ                181        206
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed