{"_id":"59d668c44f1c1bae538b607f","slug":"khatara-roadways-buses-traveled-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटारा रोडवेज बसों में सफर हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटारा रोडवेज बसों में सफर हुआ महंगा
औरैया
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
कई बसों की सीटों की हालत कुछ इस तरह से हो गई
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोडवेज बसों का सफर गुरुवार से महंगा हो गया है। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने बुधवार की रात 12 बजे से किराये में बढ़ोतरी कर दी है। साधारण बसों के किराये में नौ पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह पहले 86 पैसे प्रति किमी था, जो अब 95 पैसा प्रति किमी हो गया है। वहीं एक्सप्रेस बसों का किराया 1.08 रुपये से बढ़ाकर 1.19 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। मगर किराया अधिक देकर भी खटारा बसों में सफर करने को मजबूर होंगे।
अब औरैया से दिल्ली का किराया 472 रुपये देना होगा। आगरा के लिए 19 रुपये, कानपुर के लिए नौ रुपये और लखनऊ के लिए 27 रुपये अतिरिक्त यात्रियों को देना होगा। इधर, डिपो में बसों का किराया तो बढ़ गया, लेकिन सुविधाओं के नाम पर यात्रियों को कुछ भी नहीं मिला। बिना बारिश के भी डिपो में हर वक्त पानी भरा रहता है, इसके साथ ही दस लाख किमी से ऊपर चल चुकी बसाें से यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है। वहीं, बसों के जर्जर पार्ट हाईवे में चलते समय खड़खड़ किया करते हैं। अधिकतर बसों में इंडीकेटर तक नहीं हैं। किराया बढ़ने की सूचना मिलने पर रोडवेज प्रशासन ने इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन (ईटीएम) में नया किराया फीड करना शुरू कर दिया था, ताकि सुबह बसों के संचालन में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
सहायक संचालक ने बताया कि उनके पास रात नौ बजे शासन स्तर से मेल आया, जिसमें उनको किराया बढ़ने की जानकारी मिली।
फरवरी 2016 में बढ़ा था किराया
एआरएम हरिश्चंद्र दुबे ने बताया कि पिछली बार फरवरी 2016 में किराया बढ़ाया गया था। इससे पहले प्रति किलोमीटर किराया 82 पैसे था, जिसमें चार पैसे बढ़ने के बाद 86 पैसे हो गए थे।
विज्ञापन
साधारण बसों का होगा किराया
कहां से कहां तक पुरानी किराया नया किराया
औरैया से दिल्ली 436 472
औरैया से आगरा 212 231
औरैया से कानपुर 102 111
औरैया से रसूलाबाद 41 45
औरैया से इटावा 70 77
औरैया से लखनऊ 181 206