{"_id":"675dcc96a65a58124005860b","slug":"khandi-of-lower-ganga-canal-cut-100-bigha-fields-submerged-auraiya-news-c-211-1-aur1006-119956-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: निचली गंगा नहर की खांदी कटी, 100 बीघा खेत जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: निचली गंगा नहर की खांदी कटी, 100 बीघा खेत जलमग्न
विज्ञापन
मुरादगंज। कस्बा क्षेत्र से निकली निचली गंगा नहर में में शनिवार सुबह तेज बहाव के साथ पानी पहुंचा। जैनपुर के पास तेज बहाव के बीच खांदी कट गई। खेत देखने निकले किसानों ने मामले की सूचना सिंचाई विभाग को दी। देखते ही देखते 100 बीघा से ज्यादा से ज्यादा फसलों वाले खेत जलमग्न हो गए। अधिकारियों ने जेसीबी मशीन से खांदी बंद कराई, जिसके बाद राहत की सांस ली गई।
शनिवार सुबह निचली गंगा नहर में पानी छोड़ा गया था। पानी का बहाव तेज होने के चलते जैनपुर के पास पटरी फट गई। इससे जैनपुर, मीरपुर और सराय टड़वा ग्राम पंचायत के किसानों के खेतों में नहर का पानी भर गया। पानी से सोनेलाल, अहिवरन, प्रमोद व महेंद्र समेत कई किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल डूब गई। किसानों को फसल नष्ट हो जाने की चिंता सता रही है। देर शाम सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद जेसीबी से खांदी को बंद कराया गया। वहीं दूसरी ओर बंबा ओवर फ्लो होने के कारण भीखेपुर मवेशी बाजार में पानी भर गया। जिससे बाजार में मौजूद पशुओं को वहां से हटाकर दूसरी जगह ले जाया गया।
तहसीलदार जितेश वर्मा ने बताया कि नहर विभाग को सूचित कर दिया गया है। दोपहर से कार्य चल रहा है। जेसीबी से पानी निकासी का कार्य शुरू करा दिया गया है। शीघ्र ही पानी निकाल दिया जाएगा।