फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   khand developement officer

औरैयाः ब्लॉक परिसर स्थित चार कार्यालयों में ताला तोड़कर चोरी

Sun, 23 Feb 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
khand developement officer
घटनास्थल पर घटना को देखते अधिकारी - फोटो : AURAIYA
औरैया। ब्लाक परिसर में शनिवार की रात खंड विकास अधिकारी कार्यालय समेत चार कार्यालयों का ताला तोड़कर चोर कई लाख रुपये कीमत का कंप्यूटर, प्रिंटर, बैटरी व इंवर्टर के अलावा जरूरी दस्तावेज उठा ले गए। घटना की सूचना रविवार को सुबह चौकीदार ने दी। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर वारदात के बाबत जानकारी की। बिधूना भाजपा विधायक के प्रतिनिधि देवेश शाक्य भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

एरवाकटरा ब्लाक परिसर में स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय, एनआईसी कार्यालय, एडीओ पंचायत कार्यालय व ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय का शनिवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोर इन कार्यालयों में रखा सात सीपीयू, सात मॉनीटर, पांच प्रिंटर, दो बैटरी, पेन ड्राइव, मॉडम तथा ग्रामीण आजीविका मिशन आफिस व एडीओ कार्यालय के जरूरी अभिलेख चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

चौकीदार जगदीश चंद्र रविवार को सुबह ब्लाक परिसर के मुख्य गेट का ताला खोलने गए तो वहां ताला टूटा देख तुरंत परिसर में रहने वाले बाबू राकेश सुमन को जानकारी दी। राकेश सुमन की सूचना पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी करुणापति मिश्रा मौके पर पहुंचे और बिधूना विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य के साथ घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने एरवाकटरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिकारियों ने बताया कि एक सीपीयू ब्लॉक परिसर स्थित खेत में पड़ा मिला है। उधर, मौके पर पहुंचे हमीरपुर रुरु प्रधान अरुण सेंगर, समायन प्रधान लालू शाक्य, एरवाटीकुर प्रधान वीरेंद्र यादव, फैजुल्लापुर प्रधान विक्रम प्रताप आदि ने चोरी की घटना का खुलासा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed