फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   kavi sammelan will be on december 10

10 दिसंबर को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

Mon, 02 Dec 2019 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
kavi sammelan will be on december 10
फोटो 01एयूआरपी28- आयोजक मंजू सिंह - फोटो : AURAIYA
बिधूना (औरैया)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक स्व.गजेंद्र सिंह की 70वीं पुण्यतिथि पर 10 दिसंबर को एक दिवसीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हवन, श्रद्धांजलि, छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों के सम्मान के अलावा रात में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। समारोह का आयोजन श्री गजेंद्र सिंह स्मृति न्यास द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह के संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत सदस्य मंजू सिंह ने बताया कि बाबू जी स्व. गजेंद्र सिंह की सत्रहवीं पुण्यतिथि 10 दिसंम्बर को मनाई जाएगी। बताया कि सुबह नौ बजे से श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज बिधूना में स्थापित प्रतिमा के समक्ष हवन होगा, 11 बजे से समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी, दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि सभा में मेधावी छात्रों व खिलाड़ियोें को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही 10 दिसंबर की रात को आठ बजे से श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज बिधूना में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें देश के ख्याति प्राप्त कवि गजेंद्र सोलंकी दिल्ली, सुदीप भोला जबलपुर, अशोक चारण जयपुर राजस्थान, तुषा शर्मा मेरठ, तेज नरायन बेचैन मुरैना, राधिका मित्तल मुजफ्फरनगर, कमलेश शर्मा इटावा, अजय अंजाम औरैया कविता पाठ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed