{"_id":"5de41b1e8ebc3e54b639bdfa","slug":"kavi-sammelan-will-be-on-december-10-auraiya-news-knp529339617","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिसंबर को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिसंबर को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 01एयूआरपी28- आयोजक मंजू सिंह
10 दिसंबर को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना (औरैया)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक स्व.गजेंद्र सिंह की 70वीं पुण्यतिथि पर 10 दिसंबर को एक दिवसीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हवन, श्रद्धांजलि, छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों के सम्मान के अलावा रात में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। समारोह का आयोजन श्री गजेंद्र सिंह स्मृति न्यास द्वारा किया जाएगा।
समारोह के संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत सदस्य मंजू सिंह ने बताया कि बाबू जी स्व. गजेंद्र सिंह की सत्रहवीं पुण्यतिथि 10 दिसंम्बर को मनाई जाएगी। बताया कि सुबह नौ बजे से श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज बिधूना में स्थापित प्रतिमा के समक्ष हवन होगा, 11 बजे से समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी, दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि सभा में मेधावी छात्रों व खिलाड़ियोें को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 10 दिसंबर की रात को आठ बजे से श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज बिधूना में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें देश के ख्याति प्राप्त कवि गजेंद्र सोलंकी दिल्ली, सुदीप भोला जबलपुर, अशोक चारण जयपुर राजस्थान, तुषा शर्मा मेरठ, तेज नरायन बेचैन मुरैना, राधिका मित्तल मुजफ्फरनगर, कमलेश शर्मा इटावा, अजय अंजाम औरैया कविता पाठ करेंगे।