फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kanchhosi and Young Star won the matches

Auraiya News: कंचौसी और यंग स्टार ने जीते मैच

Sat, 14 Feb 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 14 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kanchhosi and Young Star won the matches
कंचौसी। मेला ग्राउंड में आयोजित कंचौसी प्रीमियर लीग के चौथे दिन शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें कंचौसी गांव व यंग स्टार ने मैच जीत लिए।
विज्ञापन

पहला मुकाबला असवी और कंचौसी गांव के बीच खेला गया। असवी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 76 रन बनाए। जवाब में उतरी कंचौसी गांव की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इस दौरान तालियां बजाकर लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
वहीं, दूसरा मैच संदलपुर और यंग स्टार के बीच खेला गया। संदलपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जबकि यंग स्टार ने निर्धारित 10 ओवरों में 121 रनों का स्कोर खड़ा किया। यंग स्टार टीम के कप्तान अमन राजपूत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों पर 44 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी संदलपुर की टीम 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे यह मुकाबला यंग स्टार ने 17 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अमन राजपूत को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed