{"_id":"00d70cb140244c217d6974e5653a42cd","slug":"kalash-yatra-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला गोविंदगंज में धार्मिक कार्यक्रम से पूर्व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने भ्रमण के दौरान देवी गीत गाए। दोपहर बाद महिलाओं ने कलश में जल लेकर कार्यक्रम स्थल पर स्थापित किया। गोविंदगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के पहले कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान निकली झांकी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
कस्बावासियों ने झांकी में सजे राम और सीता की आरती उतारी। वहीं कलश यात्रा के साथ चल रहे कथा वाचक आचार्य छोटे सरकार पांडेय ने विधि विधान से कलश की स्थापना कराई। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम में पूजन का अपना महत्व है। बिना हवन पूजन के कार्यक्रम मे शुद्धता नहीं रहती है। कार्यक्रम आयोजक ऊद्यम चंद्र अग्रवाल व सोम चंद्र अग्रवाल ने बताया कि श्रीमद्भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ व श्रीराम चरित मानस का प्रवचन 24 नवंबर तक चलेगा। 25 नवंबर को भंडारा होगा।