{"_id":"6a5e67dd6aad2582f30228d4","slug":"july-salary-will-be-withheld-if-apaar-id-is-not-createdjuly-salary-will-be-withheld-if-apaar-id-is-not-created-auraiya-news-c-211-1-aur1006-148422-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अपार आईडी नहीं बनी तो रुकेगा जुलाई का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अपार आईडी नहीं बनी तो रुकेगा जुलाई का वेतन
Mon, 20 Jul 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
औरैया। परिषदीय विद्यालयों में अपार आईडी निर्माण में चल रही लापरवाही पर बीएसए ने प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को अंतिम अल्टीमेटम जारी कर दिया है।
उन्होंने कहा कि लापरवाही पर संबंधित शिक्षकों का जुलाई माह का वेतन रोक दिया जाएगा। इसके साथ ही उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए संजीव कुमार ने कहा है कि जिन छात्रों का आधार पहले ही सत्यापित हो चुका है। उनकी अपार आईडी बनाने के लिए हर हाल में तीन दिन के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाए। इसके अलावा, जिन छात्रों का डेटा अभी अधूरा है, उनका आधार सत्यापन और अपार आईडी का शत-प्रतिशत निर्माण कार्य 15 दिनों के भीतर पूरा किया जाए।
उधर, सरकारी आंकड़ों की समीक्षा में सामने आई लापरवाही ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। प्रेरणा पोर्टल पर जहां 86,383 छात्र नामांकित हैं, वहीं यू-डायस प्लस पोर्टल पर यह संख्या महज 76,772 है। दोनों पोर्टलों के बीच 9,611 छात्रों का यह भारी अंतर विभाग की गंभीर विफलता को दर्शा रहा है।
विज्ञापन
यू-डायस पर दर्ज छात्रों में से केवल 74.3 प्रतिशत (57,042) की ही आईडी बनाई गई है। 6,284 छात्रों का आधार सत्यापित होने के बावजूद आवेदन दबाए जा रहे हैं। 2,833 का सत्यापन पेंडिंग है और 10,338 छात्रों का आधार अब तक पोर्टल पर चढ़ाया ही नहीं गया है।
बीएसए ने कहा कि स्कूलवार प्रगति की रोजाना मॉनिटरिंग की जा रही है। अगर निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य हासिल नहीं हुआ, तो लापरवाह प्रधानाध्यापक बिना वेतन के रहने के लिए तैयार रहें।