{"_id":"5e0249148ebc3e87c70dd5b5","slug":"jinglebell-buzzing-late-night-jesus-cut-cake-auraiya-news-knp534208759","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस केक काट प्रभू यीशू की प्रार्थना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस केक काट प्रभू यीशू की प्रार्थना की
विज्ञापन
एनटीपीसी कालोनी स्थित चर्च में सजा क्रिसमस क्रिब (प्रभू यीशू इसी में जन्म लेते हैं)
- फोटो : AURAIYA
एनटीपीसी कालोनी परिसर स्थित चर्च में क्रिसमस मनाया गया। रात 12 बजे क्रिसमस केक काटकर प्रभू यीशु के जन्म पर प्रार्थना की गई और खुशी मनाई।
क्रिसमस को लेकर बुधवार को पूरे दिन एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला जारी रहेगा। मंगलवार को एनटीपीसी कालोनी परिसर स्थित चर्च में पूरे दिन क्रिसमस को लेकर तैयारियां होतीं रहीं। प्रभु यीशु के अनुयायियों ने बताया कि मंगलवार देर रात 11 बजे फादर जेम्स पालेकल एवं फादर राजू फ्रांसिस की मौजूदगी में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ।
रात 12 बजे क्रिसमस केक काटा गया। इसके बाद प्रभु यीशु की प्रार्थना हुई। रात में कैरोल सिंगिंग भी हुआ। रात में ही बच्चों को गिफ्ट बांटें गए। लकी ड्रा का भी आयोजन भी किया गया। बुधवार को सुबह एक दूसरे को शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहेगा।
इधर, प्रभू यीशु के अनुयायियों के घरों में भी क्रिसमस डे मनाने की तैयारियां चलतीं रहीं। अनुयायियों का मानना है कि परमेश्वर ने अपने इकलौते पुत्र प्रभु यीशु मसीह को दुनिया में इसलिए भेजा है। ताकि लोगों को पापों से निजात दिलाई जा सके। जरूरी है कि क्रिसमस के दिन अपने पापों के लिए सभी प्रभू यीशु मसीह से क्षमा मांगें और दोबारा पाप न करने की शपथ लें।
विज्ञापन
गेल बिहार स्थित गेल डीएवी माडल स्कूल में क्रिसमस डे सेलीब्रेशन पर बच्चों ने खूब मस्ती की। बच्चों ने क्रिसमस कैरोल गाकर पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। स्कूल परिसर को क्रिसमस ट्री एवं गुब्बारों से सजाया गया। प्रार्थना सभा में बच्चों ने सांता क्लाज की कहानी सुनाई।
इस अवसर पर सांता क्लाज ने बच्चों को चाकलेट एवं उपहार बांटे। बच्चों का उत्साहवद्र्धन करते हुए शिक्षकों ने बच्चों को संदेश दिया कि सांता क्लाज ने हमेशा दूसरों को खुशियां बाटीं। उनकी दूसरों को खुशियां बांटने की आदत हम सभी को अपने जीवन में अपनानी चाहिए। साथ ही एक दूसरे के सुख दुख में साथ देना चाहिए।