फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jhinjur wrestler of Kisan Nagar won the wrestling

Auraiya News: किसान नगर के झींगुर पहलवान ने जीती कुश्ती

Sun, 31 Aug 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 31 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Jhinjur wrestler of Kisan Nagar won the wrestling
फोटो-30 एयूआरपी 31 दंगल में दांव पेच दिखाते पहलवान। स्रोत: आयोजक
औरैया। गांव भगौतीपुर सरैया में आयोजित दंगल में पहलवानों ने खूब दांवपेच दिखाए। इसमें उन्नाव के छोटू पहलवान व किसान नगर के झींगुर पहलवान की कुश्ती सबसे दिलचस्प रही। इसमें झींगुर पहलवान को विजेता घोषित किया गया। इनके अलावा
विज्ञापन

शनिवार को दूसरे दिन दंगल का शुभारंभ उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री अवधेश भदौरिया व दंगल आयोजन समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सेंगर ने किया। इसमें जिले के अलावा अन्य जिलों के नामी पहलवान शामिल हुए। इनमें शिवा उन्नाव व निशांत झींझक, प्रांशु भगौतीपुर व अर्पित पंडपुरा के बीच रोमांचक कुश्ती हुई।
विज्ञापन

यह कुश्ती दोनों पहलवानों के बराबरी पर छूटी। इसके अलावा गुड्डू अकबरपुर व सतीश चौबेपुर के बीच कुश्ती हुई। छोटू उन्नाव व झींगुर पहलवान किसान नगर की कुश्ती सबसे दिलचस्प रही। इसमें झींगुर विजेता घोषित किया गया। नगीना के केके व आलोक सरैया के बीच कुश्ती हुई। इसमें आलोक ने कुश्ती जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटू हमीरपुर व जावेद उन्नाव के बीच हुई कुश्ती में जावेद विजयी रहे। इस मौके पर धनेश सिंह सेंगर लल्ला, आनंद यादव, नरेंद्र यादव, लोकेंद्र सेंगर व प्रधान अरविंद सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed