फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jhenjhi Tesu ki Shadi Manaayi

झेंझी, टेसू की शादी में झूमीं महिलाएं

Sat, 31 Oct 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Jhenjhi Tesu ki Shadi Manaayi
सहायल (औरैया)। कस्बे में शरद पूर्णिमा की रात को बच्चों ने विधिविधान से टेसू-झेंझी का विवाह किया। आतिशबाजी की। सहायल, लहरापुर, अरियारी, असू के कुछ मोहल्लों में टेसू की बरात निकाली गई। इसमें महिलाओं और युवाओं ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

टेसू-झेंझी के विवाह से पूर्व बच्चों ने घर-घर जाकर झेंझी व टेसू पर आधारित गीत सुनाए। टेसू के गीतों से खुश लोगों ने उन्हें उपहार दिए। मोहल्ले की महिलाओं ने उत्साह के साथ बच्चों का साथ दिया तथा परंपरागत तरीके से टेसू-झेंझी का विवाह कराया। बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की और बरात में शामिल हुए। बाद में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पूरा माहौल त्योहार की तरह लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed