फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jharkhand cyber fraudster arrested with 14 smartphones worth Rs 10 lakh

Auraiya News: 10 लाख के 14 स्मार्टफोन के साथ झारखंड का साइबर ठग गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 05 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand cyber fraudster arrested with 14 smartphones worth Rs 10 lakh
फोटो-6-ठगी का आरोपी कमल कुमार। स्रोत: पुलिस
औरैया। ठगी के एक मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। वह व्हाट्सएप पर लिंक और एपीके फाइल भेजकर लोगों के फोन हैक कर लेता था।
विज्ञापन

इसके बाद बैंक खातों से रुपये पार करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 10 लाख रुपये कीमत के 14 महंगे स्मार्ट फोन और नकदी बरामद की है।
एसपी ने सोमवार को ठगी के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शहर से सटे गांव खानपुर निवासी कासिम बेग ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने बैंककर्मी बनकर उन्हें झांसे में लिया। ठग ने व्हाट्सएप पर एक फाइल भेजी, जिसे इंस्टॉल करते ही कासिम का फोन हैक हो गया और उनके क्रेडिट कार्ड से 46,997 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली गई। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो मामले का झारखंड से तार जुड़े।
सोमवार पुलिस को आरोपी के कानपुर-इटावा हाईवे पर होने की सूचना मिली। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, एसआई हेमंत चौधरी ने फोर्स के साथ घेराबंदी कर अमरदीप ढाबे के पास से झारखंड के जनपद दुमका के गांव घघरी निवासी कमल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को कबूल लिया।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह लोगों को झांसा देकर उनके फोन हैक करता था और ओटीपी प्राप्त कर बिग बास्केट जैसे प्लेटफॉर्म से गिफ्ट वाउचर और महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदता था। बाद में इससामानों को वह सस्ते दामों पर दुकानदारों को बेच देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
चार आईफोन समेत 14 मोबाइल हुए बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 14 स्मार्टफोन बरामद किए हैं, जिनमें चार आईफोन 16 प्रो मैक्स और 10 अन्य महंगे फोन शामिल हैं। इनकी कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई। पुलिस के अनुसार ये सभी फोन ठगी के रुपये से ही खरीदे गए थे।

फोटो-6-ठगी का आरोपी कमल कुमार। स्रोत: पुलिस

फोटो-6-ठगी का आरोपी कमल कुमार। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed