{"_id":"661581ed904a872b6e0eace6","slug":"jewelery-worth-three-lakhs-stolen-from-a-locked-house-by-breaking-the-lock-auraiya-news-c-211-1-aur1001-110697-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ताला तोड़कर बंद घर से तीन लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ताला तोड़कर बंद घर से तीन लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव नगला हरीराम में मंगलवार दोपहर किसान दंपती के घर चोरों ने ताला तोड़कर तीन लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर लिए। पंचायत घर के सामने बने घर के खुले मैदान में खेल रहे बच्चों ने बाइक से आए दो युवक के देखने की बात पुलिस से बताई है।
नगला हरीराम निवासी राजू पाल का पंचायत घर के सामने घर हैं। मंगलवार दोपहर घर के ठीक पीछे वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ खेत में गेहूं के गट्ठरों को बांधने के लिए गए गया हुआ था। इसी बीच सवा चार बजे के करीब सुनीता गल तर करने के लिए घर लौटी। जहां घर के मुख्य गेट का ताला टूटा देख वह शोर मचाने लगी। ग्रामीणों की भीड़ जुटी तो चोरी की बात सामने आई। दोपहर में हुई घटना को देखते हुए दहशत का माहौल बन गया।
मकान के अंदर जाने पर बक्सा व अलमारी खुली पाई गई। राजू पाल ने बताया कि चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। बक्से के कब्जों को खोलकर अलमारी की चाबी तलाशी। इसके बाद अलमारी को चाबी से खोलकर तीन लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। वहीं पंचायत घर के बाहर खेल रहे कुछ बच्चों ने बाइक से आए दो युवकों की बात सूचना पर पहुंची पुलिस को बताई।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना पर मौका मुआयना किया गया है। चोर पीड़ित के करीब हो सकते हैं। चाबी को तलाश कर अलमारी से गहने पार करना काफी कुछ संदिग्ध है। पीड़ित के नजदीकी लोगों से पूछताछ की जा रही है। बाइक से दो लोगों के घर पहुंचने की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।