फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   JE and Xen suspended Lchiya Mau accident

लछियामऊ हादसे में जेई और एक्सईएन निलंबित

Wed, 17 Aug 2016 12:44 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 17 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
JE and Xen suspended Lchiya Mau accident
बिजली बदहाल
डीएम के गोद लिए गांव लछियामऊ में टूटी हाईटेंशन लाइन जोड़ते समय बिजली आपूर्ति होने से हुई पांच लोगों की मौत मामले में एक्सईएन दिबियापुर एवं जेई को निलंबित कर दिया गया है। एक्सईएन  के खिलाफ कार्रवाई विभाग के एमडी ने की, जबकि जेई का निलंबन चीफ इंजीनियर ने किया है। इसके अलावा एसडीओ ने घटना के लिए जिम्मेदार संविदा कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन


दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लछियामऊ में रविवार को एचटी लाइन के टूटे तार को जोड़ते समय अचानक करंट आने से लाइनमैन समेत पांच ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के विरोध में ग्रामीणों में प्रदर्शन किया। मामले का संज्ञान में लेते हुए दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड के एमडी एसवीएस राठौर ने एक्सईएन दिबियापुर झब्बूराम को तत्काल निलंबित कर दिया। जबकि चीफ इंजीनियर हरीप्रकाश गुप्ता ने क्षेत्र के जेई राजेश कुमार को लापरवाह मानते हुए निलंबित कर दिया है। इस मामले में एसडीओ राम कुमार ने संविदा लाइनमैन गोविंद व संविदा एसएसओ अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों की लापरवाही से पांच लोगों की मौत की घटना दुखद है। एक्सईएन की गैरजिम्मेदाराना कार्यशैली पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। चीफ इंजीनियर की ओर से जेई को निलंबित किया गया है। अभी पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसवीएस राठौर, एमडी, दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड

रिपोर्ट में भी घालमेल
लछियामऊ हादसे में दोषी एसएसओ अमित कुमार को बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। एसडीओ रामकुमार की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में उन्होंने बताया कि संविदा लाइनमैन गोविंद की ओर से गांव के कुछ लोगों को तार हटाने के लिए कहने और दूसरे लाइनमैन की लापरवाही से बिजली चालू कर देने से हादसा दिखाया। अहम बात यह है कि आखिर जब केंद्र पर एसएसओ अमित कुमार मौजूद थे तो फिर शट डाउन की स्थिति में दूसरे लाइनमैन को बिजली आपूर्ति करने अधिकार किसने दिया।


जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित
हादसे की जांच के लिए एमडी ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी एक्सईएन से लेकर संविदा लाइनमैन स्तर तक की जांच कर पता लगाएगी कि किस स्तर पर लापरवाही हुई। एमडी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed