{"_id":"624ddfd70af69b48732eb848","slug":"jcb-kabja-shikayat-auraiya-news-knp6897401141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत के बाद ढहा अवैध कब्जा, पंचायत सचिवालय का भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत के बाद ढहा अवैध कब्जा, पंचायत सचिवालय का भूमि पूजन
विज्ञापन
फोटो -06एयूआरपी-30-गांव बिझाई में अवैध कब्जा ढहाती जेसीबी मशीन
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर । गांव बिझाई में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर जेसीबी चलाई गई। इसके बाद उसी सरकारी जमीन पर पंचायत सचिवालय निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। मामले की शिकायत प्रधान ने पुलिस से की थी।
ब्लाक सहार के गांव बिझाई में लंबे समय से कुछ लोग सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए थे। मंगलवार को गांव के प्रधान चरन सिंह ने थाना दिबियापुर में शिकायत की कि गाटा संख्या 625 पर कुछ लोग अवैध कब्जा किए हैं। जबकि उस जमीन पर पंचायत सचिवालय, सामुदायिक शौचालय, उप स्वास्थ्य केंद्र एवं जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण होना है।
इस पर बुधवार को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे ढहा दिए। ग्राम प्रधान चरन सिंह, लेखपाल सत्यवीर पाल, ग्राम विकास अधिकारी शिव कुमार दोहरे थाना दिबियापुर के उपनिरीक्षक कुलदीप राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
अवैध कच्चे कब्जे ढहाने के बाद ग्राम प्रधान चरन सिंह ने ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत सचिवालय के लिए भूमि पूजन भी किया। ग्राम प्रधान चरन सिंह का कहना है कि गांव सभा की लगभग डेढ़ बीघा जमीन पर लोग अवैध कब्जे किए थे।