{"_id":"68b496ab231cc95726013463","slug":"jayant-tops-the-100-meter-race-in-the-boys-category-auraiya-news-c-211-1-aur1006-130871-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जयंत अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जयंत अव्वल
Mon, 01 Sep 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो-31एयूआरपी -29 बढि़न स्टेडियम में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। संवाद
एरवाकटरा। बढ़िन स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल दिवस के उपलक्ष्य में चल रही प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम दिन कबड्डी और साइकिल रेस कराई गई।
इस मौके पर 100 मीटर दौड़ में जयंत ने बाजी मारी। समापन पर बॉलीवॉल, कबड्डी व एथलीट के विजेताओं को ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए।
जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने बताया कि रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें बिधूना विजेता व कटैया की टीम उप विजेता रही। तीनों दिन हुई प्रतियोगिताओं की विजेता रही टीमों व उप विजेताओं को सम्मानित किया गया है।
खेलो इंडिया प्रोग्राम के तहत अंतिम दिन एथलीट प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जयंत पहले स्थान पर रहे। अंकित दूसरे और बिल्लू तीसरे स्थान पर रहे।
200 मीटर में सिंघम पहले, लव दूसरे और कुश तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में धीरज को पहला स्थान मिला। योगेंद्र दूसरे और गुलशन तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में पलक प्रथम, परी द्वितीय व खुशी तृतीया स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
200 मीटर में अनामिका प्रथम, मोहिनी द्वितीय व प्रियांशी तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में संगम प्रथम, आशिकी द्वितीय व संस्कृति तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताआें को बधाई दी गई।