फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Javed Ghani won the state level wrestling competition

Auraiya News: जावेद गनी ने जीती राज्य स्तरीय दंगल प्रतियोगिता

Wed, 03 Sep 2025 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 03 Sep 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Javed Ghani won the state level wrestling competition
फोटो 03 एयूआरपी 30 दंगल में दांव पेच दिखाते पहलवान। संवाद
अटसू। गांव बिरूहूनी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. लालसिंह पहलवान की स्मृति में आयोजित दो दिनी राज्य स्तरीय दंगल प्रतियोगिता के समापन पर पहलवानों ने खूब दांवपेच दिखाए। दंगल के कई मुकाबले हुए जिसे देख दर्शक रोमांचित हुए। फाइनल मुकाबले में जावेद गनी ने प्रतिद्वंदी को हराकर प्रतियोगिता जीती। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे ने विजेता पहलवानों को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

दूसरे दिन के मुकाबले कानपुर देहात के पहलवान ओमवीर व बरेली के सुल्तान के बीच हुआ, जिसमें ओमवीर ने जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती अयोध्या के बाबा बजरंगी तथा राजस्थान के जालिम सिंह के बीच हुई। इस मुकाबले में बाबा बजरंगी ने जीत हासिल की। उमेश बनारस और राजेश कानपुर के बीच हुए मुकाबले में राजेश ने जीत हासिल की। लवकुश फिरोजाबाद व लकी हरियाणा के बीच हुए मुकाबले में लवकुश ने जीत हासिल की। शिवम मथुरा और हरिद्वार के बाबा देवदास के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें शिवम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

विक्की पंजाब और रिजवान लद्दाख के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें रिजवान पहलवान लद्दाख ने जीत हासिल की। पागल बाबा लाठी अयोध्या और काला चीता गाजियाबाद के बीच हुए मुकाबले में पागल बाबा ने जीत हासिल की। इसके अलावा अरविंद हाथरस व विक्रम फिरोजाबाद के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। आखिरी मुकाबला जावेद गनी बीएसएफ जवान जंबू एंड कश्मीर और रमन हरियाणा के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में जावेद गनी ने दंगल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
फोटो 03 एयूआरपी 29 दंगल में भिड़ते पहलवान। संवाद
शोभित व रवि कटारे के बीच बराबरी पर रहा मुकाबला
दिबियापुर। भाग्यनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत उमरी के हनुमान गढ़ी मंदिर पर आयोजित दंगल में नामी पहलवानों ने अपने दांव पेच दिखाए। 11,001 रुपये की कुश्ती कन्नौज के शोभित व रवि कटारे के बीच हुए। दोनों के मध्य यह मुकाबला बराबरी पर रहा। 51,00 रुपये की कुश्ती विद्यार्थी पहलवान और संतराम मनकापुर के बीच हुई। इसमें विद्यार्थी पहलवान ने जीत दर्ज की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed