फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   janmashtmi celebrated

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... -

Mon, 30 Aug 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
janmashtmi celebrated
आवास विकास में अपने घर पर कृष्ण के रूम में नृत्य करता बालक। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। सोमवार को कान्हा का जन्म होते ही मंदिरों और घरों में हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की गूंज सुनाई दी। रात 12 बजते ही शंख और घंटे बजाकर लड्डू गोपाल को मक्खन, मिश्री, पंचामृत और पंजीरी का भोग लगाया गया। मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। श्रीकृष्ण और राधा रानी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं।
विज्ञापन

जिले में जन्माष्टमी सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। झूले पर लड्डू गोपाल को बैठाकर उन्हें वस्त्र और मुकुट पहनाया गया। देर शाम भजन-कीर्तन का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने दिन भर उपवास रखकर पूजा की। जैसे ही रात के 12 बजे, यशोदा के घर आयो लल्ला, मचो है आज हल्ला जैसे भजन गुंजायमान हो गए। गुमटी मोहल्ला स्थित द्वारिकाधीश मंदिर, तिलक नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर, होमगंज स्थित राधाकृष्ण मंदिर, पुराना बजाजा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। बाजार में कान्हा के शृंगार का सामान खरीदने के लिए भीड़ रही।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
औरैया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास ने सोमवार को कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया। न्यास के पदाधिकारियों ने कान्हा की मूर्ति को स्नान कराया। पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य पं. अमरीश तिवारी ने कार्यक्रम को विधिपूर्वक संपन्न कराया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता आचार्य पं. अरुण मिश्रा भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed