फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jam started as soon as the crossing opened, troubled passengers

Auraiya News: क्रासिंग खुलते ही लगा जाम, परेशान राहगीर

Sat, 02 Sep 2023 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Jam started as soon as the crossing opened, troubled passengers
औरैया। अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार दोपहर क्रासिंग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। करीब 35 मिनट बाद क्रासिंग खुलते ही जल्दबाजी में वाहन सवार निकले तो जाम की स्थिति बन गई। लोगों को काफी देर तक जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

बिधूना और फफूंद की ओर से आने वाले लोग अछल्दा रेलवे क्रासिंग से होकर गुजरते हैं। अक्सर क्रासिंग बंद हो जाने के कारण जाम लग जाता है। शुक्रवार दोपहर 12:40 बजे के करीब ट्रेनों को गुजारने के लिए क्रासिंग बंद की गई। एक बाद एक कई ट्रेनों को गुजरने से करीब 35 मिनट तक क्रासिंग बंद रही। इससे क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सवा एक बजे के करीब क्रासिंग खुली तो लोग जल्दबाजी में निकलने के लिए आड़े तिरछे वाहन लेकर निकले, जिससे जाम लग गया। क्रासिंग पर मौजूद कर्मचारियों व थाना पुलिस के सिपाहियों को यातायात सामान्य करने में पसीना छोड़ना पड़ गया। थानाप्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। वाहनों को बारी बारी से गुजार कर स्थिति सामान्य की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed