फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jam?na cupa hai phalaka para husaina b?lat? hai...

जमीन चुप है फलक पर हुसैन बोलते है...

Sat, 24 Oct 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 24 Oct 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
 Jam?na cupa hai phalaka para husaina b?lat? hai...
कर्बला में हजरत हुसैन की शहादत का मातम दसवीं तारीख में सड़कों पर दिखा। हुसैन की याद में गम-ए-मातमी जुलूस निकाल उन्हें याद किया। शहादत की यह रात मुस्लिम भाइयों के लिए कयामत की रात रही। शहर की गलियों से होकर गुजरे ताजिये के दौरान मुस्लिम भाइयों ने अखाड़ा खेला। कई स्थानों पर प्याऊ आदि की व्यवस्था की गई। देर शाम ताजियों को करबला में सुपर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन


हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम की दसवीं तारीख पर सैकड़ों ताजिये रखे गए। रात भर जियारत की गई। दर्जनभर स्थानों पर शरबत की प्याऊ लगाई गई। मजलिसों का आयोजन भी किया गया। कयामत की रात हुसैन से जुदा हुए मुस्लिम भाइयों का दर्द मातमी जुलूस में छलकता नजर आया। शरीर पर कोड़ों की बरसात कर उस मंजर को याद किया जब कर्बला में उनकी मौजूदगी न हो सकी।
विज्ञापन


यह नजारा शनिवार की देर शाम शहर में दिखाई दिया। शहर में नौ स्थानों से ताजिया उठाए गए। जमालशाह परिसर से मुस्लिम भाईयों ने  ताजिया निकाला। इसी क्रम में खानपुर, तकिया, बाईपास रजा नगर, नारायणपुर के  ताजिये प्रमुख रहे। जमालशाह से उठा ताजिया संजय गेट, बजरिया, गुरुहाई मोहाल, लेडीज मार्केट, गुमटी मोहाल होता हुआ होमगंज चौराहे पर पहुंचा। जमीन चुप है फलक पर हुसैन  बोलते हैं...., सजी है बज्म-ए-रसूलां खिताब जारी है, बनाके नेजे को मिंबर हुसैन  बोलते हैं की जोर आजमाइश जारी रही। हाथों में पकड़े कामा और छुरियों का वार शरीर पर अपना मातम दिखाता रहा। कर्बला की याद का यह मंजर देख सभी की आंखें नम होने लगी। तो देर शाम ताजियेदारों ने ताजियों को कर्बला की जमीन पर दफन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मुरादगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्वे में मस्जिद से इमाम हुसैन की यादगार में ताजिया निकाला गया। जिसमें फफूंद रोड इटावा रोड व औरैया रोड से गुजरा। जिसमें कमरूददीन मुनना खां सुलेमान,  असलम भाई शवब्बू खां, गफूर खां, इमरान खां शाबिर अली आदि लोग शामिल रहे। वही दलेल नगर में ताजिया को गांव की गलियों में घुमाया गया और दोनों ताजियों को पुलिस की मौजूदगी में सुपुर्द ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed