{"_id":"6a1dd6044023a0cbc9086895","slug":"jagadguru-shankaracharya-will-be-accorded-a-grand-welcome-today-auraiya-news-c-211-1-aur1024-145889-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आज होगा जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आज होगा जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत
Tue, 02 Jun 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
औरैया। ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज की 81 दिवसीय गविष्ठी यात्रा का मंगलवार दो जून को नगर में आगमन हो रहा है। गौरक्षा एवं सनातन जनजागरण के उद्देश्य से निकाली जा रही इस यात्रा को लेकर धर्माचार्यों और गो सेवकों में उत्साह है।
शंकराचार्य चतुरंगिनी सेना जनबल के अंगाध्यक्ष आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी शिवम महाराज ने बताया कि महाराज सायंकाल लगभग 4 बजे सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से होते हुए औरैया नगर में प्रवेश करेंगे। नगर के विभिन्न स्थानों पर उनका पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा।
यात्रा देवकली चौराहा, सुभाष चौक और महावीर गंज मार्ग से काली माता मंदिर परिसर के बाद उमेश वाटिका पहुंचेगी। यहां महाराज श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे और धर्म ध्वजा की स्थापना करेंगे।
विज्ञापन
आयोजकों के मुताबिक तीन जून को सुबह 7 बजे पादुका पूजन कार्यक्रम होगा। इसके बाद गविष्ठी यात्रा दिबियापुर और बिधूना विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए कन्नौज जनपद के लिए रवाना हो जाएगी। (संवाद)