{"_id":"61c60fb7beb81168010c29e9","slug":"jaam-auraiya-news-auraiya-news-knp671513256","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक मरम्मत के पहले दिन ही लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक मरम्मत के पहले दिन ही लगा लंबा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी। रेलवे ट्रैक की मरम्मत के पहले दिन क्रासिंग के दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लगा। स्थानीय लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रेलवे गेट संख्या पांच सी कंचौसी स्टेशन के पूर्वी किनारे पर अप और डाउन ट्रैक की मरम्मत शुक्रवार से शुरू की गई।
सुबह छह बजे से ही क्रासिंग बंद कर दी गई। इस बीच निर्माण कार्य की जानकारी न होने पर वाहन क्रासिंग तक आ पहुंचे। जिससे दोनों तरफ जाम लग गया। कार व दो पहिया वाहन 10 किलोमीटर का चक्कर काट कर झीझक, दिबियापुर, रानेपुर अंडरपास से होकर गुजरे। वहीें, ट्रैक के अप और डाउन दोनों तरफ बोर्ड लगाकर ट्रेनें 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से निकाली गईं। (संवाद)