{"_id":"62a634e6449ccc0cb82f8dda","slug":"inter-district-two-vehicle-thieves-arrested-partner-absconding-auraiya-news-knp702030576","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय दो वाहन चोर गिरफ्तार, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय दो वाहन चोर गिरफ्तार, साथी फरार
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में पकड़े गए वाहन चोर। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात दयालपुर अंडरब्रिज के नीचे से कार सवार दो चोरों को गिरफ्तार किया, एक साथी मौके से भाग निकला। पुलिस ने दोनों के पास से एक चोरी की कार और निशानदेही पर अन्य वाहनों के पार्ट्स बरामद किए हैं।
सदर कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस दयालपुर अंडरब्रिज के नीचे चेकिंग कर रही थी। तभी एक चोरी की कार दयालपुर की तरफ आने की सूचना मिली। रोकने पर कार सवार भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक साथी भाग निकला।
पकड़े गए युवकों ने अपने नाम हाजीपुरा कस्बा, फिरोजाबाद निवासी मोहम्मद सद्दाम व खानपुर, औरैया निवासी शाह आलम बताया। फरार साथी का नाम ताड़वाली बगिया बगदाद, फिरोजाबाद निवासी इमरान बताया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बरामद कार चोरी की है। एप के माध्यम से जानकारी कर कार मालिक अजय को कॉल की, तो पता चला कि कार आठ जून को पालिका बाजार बस स्टैंड सिरसागंज फिरोजाबाद से चोरी हुई थी। चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज है। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और इसके बाद न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
दयालपुर में इनका मुख्य अड्डा
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उनका अड्डा मोहल्ला दयालपुर में है। यहां पर वह चोरी के वाहन काट कर पार्ट्स बेचने हैं। दोनों की निशानदेही पर अड्डे से कटी हुई गाड़ियां व उनके कई पार्ट्स व एक नंबर प्लेट बरामद हुई। पुलिस ने ऑनलाइन चालान एप चेक किया गया तो वाहन स्वामी रामप्रकाश से संपर्क हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी पिकअप एक जून को घर के बाहर से चोरी हो गई थी।
जिसकी रिपोर्ट इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में दर्ज है। इसके अलावा अड्डे से चार सीएनजी टंकी, चार गाड़ियों के इंजन, 24 खिड़की दरवाजे, कटी हुई पिकअप की बॉडी मय नंबर प्लेट, गाड़ियों के सस्पेंशन, चौपहिया वाहनों के 22 टायर, बाइकों के दस टायर, कार की 12 सीटें, एक ऑक्सीजन सिलिंडर और एक छोटा गैस सिलिंडर बरामद हुआ है।