फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Inter College lakhs of people 's computer theft

जनता इंटर कालेज से लाखों रुपये के कंप्यूटर चोरी

Sat, 09 Jan 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 09 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Inter College lakhs of people 's computer theft
कस्बे के जनता इंटर कालेज में गुरुवार की रात चोरों ने पांच गेटों के कुंडे तोड़कर विद्यालय में रखे लाखों रुपये कीमत के कंप्यूटर चोरी कर लिए। चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में रोष है। कालेज के प्रधानाचार्य ने चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


कालेज के प्रधानाचार्य कृष्णमोहन उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार की रात चोराें ने कालेज स्टेडियम की ओर लगे गेट का कुंडा तोड़कर विद्यालय परिसर में प्रवेश किया और फिर दूसरी मंजिल पर पहुंचकर चैनल गेट व दरवाजे के कुंडे तोड़कर कंप्यूटर लैब तक जा पहुंचे।
विज्ञापन


यहां चोरों ने 10 कंप्यूटर, मानीटर, एलईडी, माउस व कीबोर्ड समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। रात में तैनात चौकीदार शिवराम व उदय सिंह ने चोरी की सूचना सुबह उन्हें दी। इधर, कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालेज में चोरी की घटना को लेकर प्रधानाचार्य कृष्णमेाहन उपाध्याय ने रात में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार शिवराम सिंह तथा उदय सिंह को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

अजीतमल क्षेत्र में लगातार हो रहीं चोरियाें से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। उनकी रात की नींद उड़ी है। चोरी की घटनाओं पर नजर डालें तो बीते दिनों चोरों ने डायट परिसर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। इस घटना में एक कमरे में आग लग जाने से लाखों रुपये कीमत के सामान की क्षति भी हुई थी।


दूसरी घटना में बाबरपुर कस्बे के सर्राफा व्यवसायी के घर से चोरों ने लाखाें रुपये के जेवरात चोरी कर लिए थे। तीसरी घटना क्षेत्र के ग्राम रजपुरा में विश्राम सिंह के घर पर हुई थी। यहां चोरों ने नगदी सहित लाखों रुपये के जेवर उड़ा दिए। इसी क्रम में विलावा हाइवे पर खेत से लगे बोरवेल के इंजन चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। चोरी की वारदात से लोग रात में जागने को मजबूर हैं। वहीं, नगर तहसील क्षेत्र में अब पुलिस की रात में गश्त न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed