फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Instructions to stop salary of District Horticulture Officer, reprimanded supply inspector

अनुपस्थित जिला उद्यान अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश

Wed, 18 Dec 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Instructions to stop salary of District Horticulture Officer, reprimanded supply inspector
औरैया/अजीतमल/बिधूना। जिले के औरैया, अजीतमल व बिधूना तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 344 शिकायतों में 20 का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। अजीतमल में में राशनकार्ड की सबसे अधिक शिकायतें मिलने पर अजीतमल के पूर्ति निरीक्षक की डीएम ने फटकार लगाई। डीएम ने समाधान दिवस में जिला उद्यान अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। पूर्व की शिकायतों का निस्तारण न होने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अजीतमल में आयोजित समाधान दिवस में 102 शिकायतों में छह का निस्तारण किया गया। आर्यनगर अजीतमल निवासी अर्चना पोरवाल ने बताया कि 10 मई को पति की नहर में डूबने से मौत हुई थी। पाँच लाख का बीमा क्लेम के लिए तहसील में लेखपाल अमित तिवारी को आवेदन दिया था, पीड़िता ने बीमा क्लेम दिलाए जाने की मांग की, अजीतमल निवासी उर्मिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। बिजली का कनेक्शन उन्हीं के नाम है अब बिजली का बिल 13 हजार रुपये प्रतिमाह आ रहा है। पीड़िता ने बिल सही कराने की मांग की है। डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरियादियों की शिकायतों का अधिकारी मौके पर जाकर निस्तारित करें। बिधूना में सीडीओ बृजकिशोर पाठक की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 128 शिकायतों में पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। सीडीओ बृजकिशोर पाठक ने अधिकारियों का शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 114 शिकायतों में नौ का मौके पर निस्तारण किया गया। एडीएम रेखाएस चौहान, एसडीएम अनुपम कुमार शुक्ला, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ एवं तहसीलदार राजकुमार चौधरी ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। समाधान दिवस में राजस्व की 27, विकास एवं पुलिस की 24-24 तथा अन्य 39 शिकायतें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed