फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Instructions to make the schemes available to women

संचालित योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने के निर्देश

Sat, 19 Oct 2019 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Instructions to make the schemes available to women
औरैया। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, नोडल अधिकारी अलकनंदा दयाल, अंजू वर्मा, सुभ्रा भास्कर ने महिलाओं संबंधी योजनाओं को लेकर समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने के निर्देश दिए और पात्र महिलाओं को योजना का लाभ देने की बात कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को शासन ने महिला संबंधी योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि महिलाओं से जुड़ी शासन की योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाया जाए। उच्च प्राथमिकताओं में एक कन्या सुमंगला योजना को लेकर अब तक हुई प्रगति के विषय में नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, कार्यक्रम विभाग, पंचायती राज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री की अति महत्वपूर्ण योजना है। इसमें कोई भी लाभार्थी वंचित नहीं रहने चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जो पात्र लाभार्थी हैं, उन्हें दो दिन में चिह्नित कर उनके फार्म सीएससी से ऑनलाइन कराकर लाभ दें। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह को अधिक से अधिक संख्या में गठित कर महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुंचाया जाए, इससे महिलाएं सशक्त होंगी। डीएम अभिषेक सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं को पात्र महिलाओं तक पहुंचाने में कोई लापरवाही न बरतें अन्यथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ बृजकिशोर पाठक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जौंरा व अस्ता ग्राम में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
औरैया। महिला नोडल अधिकारियों ने जौंरा और अस्ता गांवों में पहुंचकर महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने महिलाओं द्वारा बताई गई समस्याओं पर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो महिलाएं आवास, पेंशन शौचालय आदि से वंचित हैं, उन्हें तत्काल योजनाओं का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed