फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Instructions for setting speed limits on major routes

सड़क सुरक्षा समिति की कलक्ट्रेट में हुई बैठक

Tue, 23 Jun 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Instructions for setting speed limits on major routes
फोटो23एयूआरपी07- बैठक को संबोधित करते एआरटीओ धनबीर यादव - फोटो : AURAIYA
सड़क सुरक्षा समिति की कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को बैठक हुई। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने शासन द्वारा जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति के निर्धारित एजेंडे पर चर्चा की।
विज्ञापन

एआरटीओ धनबीर यादव ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों की गति सीमा निर्धारित करने के लिए लोक निर्माण विभाग एवं परिवहन विभाग से कार्यवाही करने को निर्देश दिए।
विज्ञापन

ककोर रोड व हाईवे पर स्थित ढाबों पर अनधिकृत रूप से ट्रकों को खड़ा करने से मार्गों में अवरोध उत्पन्न हो रहा है, जिसके विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सड़क के किनारे बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों पर बालू, मौंरग एकत्रित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
वहीं, बैठक में परियोजना निदेशक एनएचएआई कानपुर, रीजनल मैनेजर (तकनीकी) सोलेशियम स्कीम कानपुर के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने रोष व्यक्त किया।

संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ब्रज किशोर पाठक, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एमपी सिंह, सभी उपजिलाधिकारी, बेसिक शिक्षाधिकारी, एआरटीओ धनबीर यादव, पीटीओ रेहाना बानो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed