{"_id":"68b72ce6f0b33292b600997c","slug":"insects-found-in-bhujia-bought-from-the-mart-auraiya-news-c-211-1-aur1006-130929-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मार्ट से खरीदी भुजिया में निकले कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मार्ट से खरीदी भुजिया में निकले कीड़े
Tue, 02 Sep 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर कस्बा के औरैया रोड किनारे एक कंपनी के मार्ट से ग्राहक ने एक किलो का भुजिया पैकेट खरीदा। घर में उसे जाकर खोला तो उसमें कीड़े निकले। इसे देख वो दंग रह गए। फौरन मार्ट पहुंचकर उसने शिकायत दर्ज कराई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने भुजिया का सैंपल भी भरा। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। उधर स्टोर इंचार्ज ने शिकायत पर ग्राहक को पैसे लौटाने का दावा किया। साथ ही भुजिया पैकेट भी स्टोर से हटा दिए गए।
दिबियापुर कस्बा निवासी रवि कुमार ने बताया कि 23 अगस्त को वो कस्बा के औरैया रोड किनारे एक मार्ट में पहुंचे थे। वहां उन्होंने सीलबंद एक किलो भुजिया का पैकेट खरीदा। घर में पैकेट खोलने पर जब पत्नी ने भुजिया देखी तो उसमें कीड़े नजर आए। ऐसे में स्टोर में बिक्री की जा रही पैकेजिंग में खाद्य सामग्री को लेकर वो हैरत में पड़ गए। मामला गंभीर देख उन्होंने मार्ट पहुंचकर आपत्ति जताई। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग से भी शिकायत की।
इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मार्ट पहुंचकर भुजिया का नमूना लिया। उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। उधर, मार्ट के स्टोर इंचार्ज नीरज यादव का कहना है कि ग्राहक की शिकायत पर उन्हें खरीदे गए पैकेट के एवज में धनराशि वापस कर दी गई है। साथ ही भुजिया के पैकेट भी मार्ट से हटा दिए गए हैं।