फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Innocent child playing dies after getting electrocuted by electric pole

Auraiya News: खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर खेल रहे मासूम की मौत

Wed, 13 Nov 2024 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Innocent child playing dies after getting electrocuted by electric pole
रुरुगंज। कुदरकोट कस्बा में मंगलवार दोपहर खुले मैदान में खेल रहे दो वर्षीय मासूम की सोलर लाइट के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इलाके की महिलाओं ने बिजली विभाग पर करंट आने की शिकायत के बाद भी समस्या को दूर न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



मंगलवार को कुदरकोट निवासी ऋषि का बेटा पीयूष (2) घर के बाहर मैदान में गेंद से खेल रहा था। तभी गेंद मैदाम में लगी सोलर लाइट के खंभे के पास चली गई। मासूम गेंद उठाने के लिए खंभे के पास पहुंचा। उसने गेंद उठाने के दौरान एक हाथ सोलर लाइट के खंभे में रखा, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। बच्चे को तड़पता हुआ देख पड़ोसी अनुज प्रजापति की नजर पड़ी तो शोर मचाते हुए मदद के लिए दौड़े। डंडे की मदद से पीयूष को खंभे से अलग करने का असफल प्रयास किया।
विज्ञापन


साथ ही अपने मोबाइल फोन से इसकी सूचना बिजली विभाग को देकर सप्लाई बंद कराई। मौके पर पहुंचे परिजन बच्चे को उठाकर एरवाकटरा सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने पीयूष को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे, जहां सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौके पर मौजूद महिलाओं ने आरोप लगाया कि सोलर पैनल व सपोर्टिंग वायर में करंट आने को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कभी तार नहीं हटाया गया। कई लोगों को यहां बिजली के झटके लग चुके हैं और आज मासूम की जान चली गई। कुदरकोट थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। वहीं, क्षेत्रीय जेई मोहित कुमार ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की गई। मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed