{"_id":"653feb6ae828cef061002c6a","slug":"injured-old-woman-died-on-the-way-to-kanpur-auraiya-news-c-211-1-aur1002-4755-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घायल वृद्धा ने कानपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घायल वृद्धा ने कानपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एरवाकटरा (औरैया)। रविवार को अपने पुत्र सत्यपाल के साथ बाइक से दवा लेने जा रहीं वृद्धा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें कानपुर इलाज के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
कन्नौज जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी सत्तर वर्षीय रेशमवती रविवार को अपने पुत्र सत्यपाल के साथ बाइक से कस्बा स्थित निजी अस्पताल में दवाई लेने जा रही थीं। तभी कटरा चौराहे पहुंचने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं।
पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी एरवाकटरा भेजा। जहां डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया था। परिजन सैफई में आराम न मिलने पर वृद्धा को कानपुर ले जा रहे थे। जहां रास्ते में वृद्धा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि रेशमवती पत्नी हरिराम के पुत्र शिवराम की तहरीर पर टैंकर चालक असूली थाना एवं जनपद मैनपुरी निवासी प्रवीण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चालक को टैंकर समेत पकड़ लिया है।