{"_id":"f3f4c318ba90fa4e28926f771a41793d","slug":"information-to-right-to-information-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में सूचना अधिकार की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में सूचना अधिकार की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Wed, 23 Dec 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बुधवार को सायं जनता इंटर कालेज ककोर में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। जिसमें मुख्य वक्ता प्राधिकरण सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन शैलेंद्र सिंह ने लोगों को जन सूचना अधिकार अधिनियम के बारे में जानकारी दी। साथ ही सभी से क्षेत्र के विकास व विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेने के तरीकों व उपयोगिता के प्रति जागरुक किया।
इस मौके पर सदर तहसीलदार रामनयन ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उनका फायदा उठाने का तरीका बताया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक किसान का बीमा सरकार कराती है। लेकिन बीमा प्राप्त करने के बारे में अज्ञानता से इसका लाभ परिवार को नहीं मिल पाता। उन्होंने मृतक किसान व पोस्टमार्टम कराने व एफआईआर कराने की अनिवार्यता बताई।
इसी तरह आम आदमी बीमा योजना की भी जानकारी दी। तहसीलदार ने बताया कि जनवरी से औरैया जिले में आन लाइन सेवा से लोग लाभांवित होंगे। शिविर का संचालन वरिष्ठ सदस्य महावीर शर्मा एडवोकेट ने किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शैलेष चतुर्वेदी, प्रबंधक अतुल त्रिपाठी एडवोकेट, दीपेंद्र सिंह कुशवाह, अशोक अवस्थी, अतुल शुक्ला, अरुण त्रिवेदी, रामू अवस्थी एडवोकेट, हरिओम चतुर्वेदी, सुमित शुक्ला, आनंद दुबे एडवोकेट के अलावा प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव, प्रकाश चंद्र प्रजापति, राकेश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।