{"_id":"99b1cce2de7afd47a65b82a10dd8e63a","slug":"india-went-on-to-make-digital-auraiya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेकअप इंडिया डिजिटल को आगे निकला औरैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेकअप इंडिया डिजिटल को आगे निकला औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इंडिया डिजिटल अभियान का रंग शनिवार को औरैया पर चढ़ता नजर आया।
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया सप्ताह के तहत एक दिवसीय कार्यशाला में जमा हुए सदर तहसील व सदर विकास खंड के अधिकारियों को वीडियो फुटेज के जरिए डिजिटल इ-लाकर्स बनाने के साथ ही डिजिटल इंडिया में समाहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की विधियों से अवगत कराया गया।
जिला सूचना विज्ञान केंद्र पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ उप जिलाधिकारी जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने देश को तरक्की की ओर से ले जाने के लिए मेक इंडिया डिजिटल की समस्त गूढ़ता को अपनाने पर जोर दिया। कहा कि इस क्रम में आज औरैया में इसकी शुरूआत हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यशाला में दिए जा रहे डिजिटल ज्ञान को अतिसार करने की अपील की।
कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान केंद्र के डीआईओ निशांत गुप्ता ने अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल इ-लाकर्स बनाने के साथ ही इ-गवर्नेंस योजना के कार्य प्रणाली की वीडियो फुटेज के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यशाला में तहसीलदार सदर रामनयन, बीडीओ सदर एचडी श्रीवास्तव, अपर जिला सूचना अधिकारी (एनआईसी) तृप्ति सिंह, इ-डिस्ट्रिक मैनेजर विपिन पाल सहित तहसील व ब्लाक कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।